पृथ्वी शॉ और फैंस का सेल्फी विवाद: मुंबई पुलिस ने आरोपी सपना गिल को किया गिरफ्तार

बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फैंस के साथ सेल्फी विवाद को लेकर विवादों में आ गए हैं। मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक फीमेल फैन के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पृथ्वी शॉ और महिला आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट करने वाली सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और विवादों से उनका नाता कोई नई बात नहीं है। अक्सर इस युवा खिलाड़ी का नाम किसी ना किसी विवाद में सामने आ ही जाता है। ताजा विवाद सामने आया कि एक महिला फैन और उसके दोस्त सेल्फी लेने का मामला यहां तक बढ़ गया कि उसके बाद उस लड़की के दोस्तों ने शॉ के दोस्त की गाड़ी पर हमला किया और शीशे वगैरह भी तोड़ दिए। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई थी। अब इस घटना का फुटेज भी सामने आ गया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पृथ्वी शॉ और महिला आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। महिला का नाम सपना गिल है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यू-ट्यूबर भी है। पृथ्वी शॉ के दोस्त सुरेंद्र यादव ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 143 (गैरकानूनी विधानसभा), 148 (दंगा), 384 (जबरन वसूली), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया . जिसके बाद सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाकी लोग अब भी बाहर है। शुक्रवार के दिन सपना को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सपना पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा दूसरी बार सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने पर उन पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़ने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर पृथ्वी और महिला की हाथापाई का वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स पृथ्वी के सपोर्ट में अपनी आवाज उठा रहे है। यूजर्स का कहना है कि वीडियो में महिला शराब के नशे में धुत लग रही है।

पूरा मामला क्या है ?

सपना गिल और शोभित ठाकुर नाम के फैन ने 15 फरवरी की रात सहारा स्टार होटल में पृथ्वी शॉ के दोस्त के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है शॉ और उनके दोस्त वहां डिनर के लिए गए थे। इस दौरान सपना और शोभित शॉ की टेबल पर आए और फोटो क्लिक करने लगे। कुछ फोटो क्लिक करने के बाद भी दोनों फैंस ने फोटो और वीडियो लेना बंद नहीं किया। फिर इसके बाद पृथ्वी शॉ ने होटल मालिक को बुलाया और फैंस को हटाने को कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैन को रेस्टोरेंट से निकाल दिया।

वो लोग वहां से तो गए लेकिन रेस्टोरेंट के बाहर कुछ दूरी पर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के निकलने का इंतजार करते रहे थे। इसके बाद उन्होंने पृथ्वी शॉ के दोस्त को सिग्नल पर रोक लिया और कार का शीशा तोड़कर मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, पृथ्वी के दोस्त से 50000 हजार रुपए भी मांगने लगा। वायरल वीडियो यह उसी दौरान का है जब सपना और शोभित ने अपने दोस्तों के साथ कार पर अटैक किया था। इस वाकिये के बाद जब शीशा तोड़ दिया गया तो कोई मामला नहीं बढ़े इसलिए पृथ्वी को दूसरी कार में रवाना किया गया।

कौन है सपना गिल ?

सपना गिल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यू-ट्यूबर है, जिसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 220K फॉलोअर्स हैं. सपना ने रवि किशन और दिनेश लाल यादव जैसे सितारों के साथ भोजपुरी फिल्मों में काम किया है.

वह एंटरटेनमेंट और डांस वीडियो से लेकर फैशन फोटो तक का कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती हैं. सपना ने काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल लंदन और हाल ही में 2021 में रिलीज हुई मेरा वतन जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

4 thoughts on “पृथ्वी शॉ और फैंस का सेल्फी विवाद: मुंबई पुलिस ने आरोपी सपना गिल को किया गिरफ्तार”

  1. |
    Live the Dream – Bali Real Estate for Sale |
    Discover the Best of Bali Real Estate |
    Each Unique Property |
    Luxury Living at Bali Real Estate |
    Exceptional Residences |
    Custom Homes |
    Exquisite Bali Real Estate |
    |
    |
    Dream Bali Real Estate |
    Incredible Properties |
    |
    |
    The Perfect Real Estate |
    |
    Invest in Bali Real Estate |
    Luxurious Listings at Bali Real Estate |
    Beautiful Homes for Sale |
    The Best of Bali Real Estate |
    }

    Reply

Leave a Comment